Bihar News : डीजीपी विनय कुमार से ज्यादा अमीर हैं पटना एसएसपी अवकाश कुमार, डीएम चंद्रशेखर सिंह के पास कितनी संपत्ति?

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार के IAS और IPS अधिकारियों ने संपत्ति की घोषणा कर दी है। इस खबर में हम जानेंगे किस अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है।

Bihar IAS-IPS Assets : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने की संपत्ति की घोषणा

बिहार के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। हर साल नए वित्तीय वर्ष से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपनी संपत्ति की घोषणा करते हैं। बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में सबसे दिलचस्प डीजीपी विनय कुमार और पटना के सीनियर एसपी अवकाश कुमार की संपत्ति को लेकर चर्चा है। संपत्ति की घोषणा के अनुसार, डीजीपी विनय कुमार के पास 45.33 लाख की संपत्ति है। जबकि पटना के SSP अवकाश कुमार के पास 2.2 करोड़ की संपत्ति है। इस लिहाज से आईपीएस अवकाश कुमार के पास डीजीपी से ज्यादा संपत्ति है।

IAS-IPS Net worth : डीजीपी विनय कुमार के पास कितनी संपत्ति?

डीजीपी विनय कुमार के पास 45.33 लाख रुपये की संपत्ति है। जबकि पटना के SSP अवकाश कुमार 2.22 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इसका मतलब है कि SSP अवकाश कुमार, डीजीपी विनय कुमार से ज्यादा अमीर हैं। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के सेविंग खाता में 15.60 लाख रुपए हैं। 2.55 लाख की एफडी भी है। 25 लाख का सोना और 1.15 लाख की चांदी है। अनिसाबाद की पुलिस कॉलोनी में दो हजार वर्ग फीट जमीन और नोएडा में आम्रपाली सफायर में फ्लैट है। फ्लैट लोन लेकर खरीदा था, जो अब खत्म हो गया है। डीजीपी विनय कुमार के पास 45.33 लाख रुपए की संपत्ति है।

IPS Officer Bihar : एडीजी कुंदन कृष्णन और IAS एस. सिद्धार्थ के पास क्या है

ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन के पास गुरुग्राम में 2.7 करोड़ मूल्य का फ्लैट है। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। उनकी पत्नी के पास कार है। उनके पास 250 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोना है। नालंदा और पटना समेत उनके पास 3.67 करोड़ से अधिक राशि की पैतृक संपत्ति है। शिक्षा विभाग के ACS डॉ. एस सिद्धार्थ के बचत खाते में 34.79 लाख रुपए हैं। इसके अलावा, उनके पास दिल्ली में 25 लाख का फ्लैट, तेलंगाना में 65 लाख का मकान और तमिलनाडु में 1.35 करोड़ का फ्लैट है।

IAS Chandrashekhar Singh : पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह, आईएएस वंदना प्रेयसी, आरएल चोंगूथू की संपत्ति

पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के पास 80.21 लाख रुपए की अचल संपत्ति है और पटना में उनका 95 लाख का फ्लैट है। इसी तरह आईएसएस वंदना प्रेयसी के पास 2.65 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राज्यपाल के प्रधान सचिव आरएल चोंगूथू के पास करीब 13 वर्ष एक पुरानी एक कार है। अर्टिगा नाम की यह गाड़ी को उन्होंने 2013 में खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास एक मारुति ब्रेजा भी है जो उन्होंने 2018 में खरीदी थी। नगद के रूप में इनके पास 10,000 रुपये है। जबकि बैंक बचत खातों में चोंगूथू करीब 20 लाख जमा कर रखे हैं।

IAS Kumar Ravi : सीएम के सचिव कुमार रवि के पास नहीं है गाड़ी

मुख्यमंत्री के सचिव और भवन निर्माण के सचिव कुमार रवि के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। उनके पास नकद 15 हजार रुपये हैं। जबकि उनके पास बैंक में 10.11 लाख कैश समेत 46.4 लाख रुपये जमा हैं। साथ ही, उनके पास विभिन्न संस्थानों के 19.5 लाख रुपये के बॉन्ड हैं। उनके पास 45 ग्राम सोना है। जबकि पटना में लोन पर लिया 53.42 लाख रुपये का फ्लैट है। नालंदा के पैतृक गांव में 8.5 एकड़ जमीन के साथ अन्य संपत्ति है। उन्होंने 25 लाख रुपये का लोन भी ले रखा है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on