Sharda Sinha : पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा बीमार; अस्पताल में दो दिन रहीं भर्ती, चलेगा इलाज

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Shishir
1 comment

Sharda Sinha : दशकों से आप जिस महान लोक गायिका के छठ गीत सुनते आ रहे हैं, वह शारदा सिन्हा इस बार गंभीर रूप से बीमार पड़ गई हैं। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहीं। अभी और इलाज के लिए भर्ती होना है।

सलमान खान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का सबसे चर्चित गीत भी शारदा सिन्हा का ही गाया हुआ है। फाइल फोटो

Bihar News : शारदा सिन्हा अस्पताल में भर्ती क्यों हुईं, जानें पूरी बात

पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha Health) इस बार ज्यादा बीमार पड़ गई हैं। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहीं। इन दो दिनों में उन्हें खून और प्लेटलेट्स चढ़ाने की नौबत रही। शुक्रवार शाम पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल से लोगों ने उन्हें निकलते देखा तो उनकी हालत को लेकर चिंताजनक संदेश RepublicanNews.in तक आया। इस बारे में अस्पताल ने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया, हालांकि सूत्रों से यह जानकारी मिली कि उन्हें डेंगू नहीं बल्कि और कोई समस्या है। इसके लिए उनका इलाज अभी चलेगा। वह एक-दो दिन में फिर भर्ती होकर आगे की प्रक्रिया कराएंगी। हालांकि, शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन के अनुसार ज्यादा कोई दिक्कत नहीं है। रूटीन विजिट था।

71 साल की शारदा सिन्हा अब भी गायकी में आगे रहती हैं, रियाज़ करती हैं

शारदा सिन्हा ने मई 2020 में अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई थी। 71 साल की शारदा सिन्हा अब भी गायकी का मौका नहीं छोड़ती हैं और खुद को फिट रखने के लिए रियाज़ करती हैं। पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल और मगध महिला कॉलेज की छात्रा रहीं शारदा सिन्हा के छठ गीत हर साल सुने-सुनाए जाते हैं। दर्जनों गायिकाओं के गीतों के आने के बावजूद शारदा सिन्हा के छठ गीतों का क्रेज नहीं घटा है। शारदा सिन्हा ने सलमान खान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ समेत कई हिंदी फिल्मों में गाने गाए हैं। शारदा सिन्हा के स्वस्थ रहने के बावजूद उनकी मौत की खबर कई बार चलाकर वायरल की गई है, जबकि बिहार का हर शख्स हमेश उनकी लंबी उम्र की दुआएं करता है। रिपब्लिकन न्यूज़ को जब लोगों ने उनके अस्पताल से कमजोर हालत में निकलने की जानकारी दी तो पूरी पड़ताल की गई। इस पड़ताल में सामने आया कि खून की किसी समस्या से वह ग्रस्त हैं, हालांकि डेंगू का सवाल पूछे जाने पर भी अस्पताल ने सिर्फ यही कहा कि ‘डेंगू नहीं है।’

You may also like

1 comment

Sharda Sinha : ओह! छठ के पहले यह क्या हो गया; 2017 से शारदा सिन्हा को कैंसर, AIIMS ICU में हैं अभी October 27, 2024 - 8:12 pm

[…] (Sharda Sinha News) के शुभचिंतकों के सामने यह खबर लायी थी। वह जब दिल्ली में इलाज के लिए गई थीं, […]

Reply

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on