Bihar News : नीतीश कैबिनेट में राजपूतों का दबदबा, चार दलित तो पांच कुर्मी-कुशवाहा, सोशल इंजीनियरिंग या बगावत का असर?

जीवन ज्योति, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में नीतीश कुमार की नई एनडीए सरकार ने शपथ ले लिया है। इस बार मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का खासा ख्याल रखा गया है। खासतौर से डिप्टी सीएम की कुर्सी नहीं मिलने के बाद नाराज चल है राजपूतों को साधने के लिए कैबिनेट में चार राजपूत मंत्रियों को जगह दी गई है।

Bihar Cabinet : जातीय संतुलन पर फोकस, 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार ने शपथ ग्रहण के साथ ही यह साफ कर दिया है कि इस बार मंत्रिमंडल जातीय संतुलन के फार्मूले पर तैयार हुआ है। सत्ता समीकरण मजबूत करने और सभी सामाजिक वर्गों को साथ लाने की रणनीति के तहत एनडीए ने लगभग हर प्रमुख जाति और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नई टीम में सवर्ण, ओबीसी, दलित, महादलित, कुर्मी, कुशवाहा, निषाद, यादव, वैश्य, महिलाएं और मुसलमान को भी जगह दी गई है।

Nitish Kumar New Cabinet : राजपूतों में नाराजगी, चार क्षत्रिय विधायकों को मंत्री बनाया

इस बार राजपूत समाज समुदाय के 32 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें से 31 विधायक एनडीए के हैं। ऐसे में राजपूतों को उम्मीद थी कि डिप्टी सीएम की कुर्सी राजपूत समाज के किसी विधायक को मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को एक बार फिर से डिप्टी सीएम की कुर्सी थमा दी। पुराने चेहरे रिपीट किए गए तो राजपूतों के अंदर नाराजगी देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर राजपूत नेताओं को बीजेपी के आगे नतमस्तक दिखाया जाने लगा। ऐसे में अब नीतीश की नई कैबिनेट में चार राजपूत विधायकों को मंत्री बनाया गया है। नीतीश की नई कैबिनेट में सवर्ण 8, ओबीसी 8, दलित-महादलित 5, कुर्मी-कुशवाहा 6, यादव 2, निषाद 2, वैश्य समुदाय के 4 विधायक हैं। साथ ही मुसलमान और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है। जेडीयू ने जमा खान को मंत्री बनाया है।

Bihar CM Oath Ceremony : मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले को देखें

मंत्रियों के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पाण्डे, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी, श्रीमती लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मो. जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, श्रीमती रमा निषाद, सुश्री श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह एवं दीपक प्रकाश शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री अर्जन राम मेघवाल, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मौजूद थे।

इस अवसर पर आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडण्वीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचकर उन्हें विदाई दी।

Nitish Cabinet Ministers Caste : कौन सी जाति से कितने मंत्री?

राजपूत – 4 मंत्री

श्रेयसी सिंह (जमुई)

संजय कुमार सिंह (महुआ)

संजय सिंह टाइगर (आरा)

लेसी सिंह (धमदाहा)

दलित – 4 मंत्री

सुनील कुमार (भोरे)

अशोक चौधरी (एमएलसी)

लखेंद्र रौशन (पातेपुर)

संजय पासवान (बखरी)

महादलित – 1 मंत्री

संतोष कुमार सुमन (मुसहर समुदाय), जीतन राम मांझी के पुत्र

कुर्मी-कुशवाहा – 5 मंत्री

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, कुर्मी)

सम्राट चौधरी (तारापुर)

सुरेंद्र मेहता (बछवाड़ा)

दीपक प्रकाश (विधान पार्षद बनाए जाएंगे)

श्रवण कुमार (नालंदा)

वैश्य – 4 मंत्री

दिलीप जायसवाल

नारायण प्रसाद

प्रमोद कुमार

अरुण शंकर प्रसाद (सूढ़ी समाज)

भूमिहार-ब्राह्मण – 3 मंत्री

विजय कुमार चौधरी (भूमिहार) (सरायरंजन)

मंगल पांडे (ब्राह्मण) (सीवान)

विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार) (लखीसराय)

कायस्थ – 1 मंत्री

नितिन नबीन (बांकीपुर)

निषाद/मल्लाह – 2 मंत्री

मदन सहनी (बहादुरपुर)

रमा निषाद (औराई)

यादव – 2 मंत्री

रामकृपाल यादव (दानापुर)

विजेंद्र यादव (सुपौल)

मुसलमान – 1 मंत्री

जमा खान (चैनपुर, जदयू)

You may also like

Leave a Comment