Bihar News : नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों की संभावित सूची, चिराग के खास विधायक पर मुहर, बीजेपी से नए चेहरे दिखेंगे

जीवन ज्योति, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : नीतीश कुमार कल यानी 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ऐसे में नीतीश कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है।

Bihar Minister with CM Nitish Kumar bihar election 2025 bihar news
खरमास बाद कैबिनेट विस्तार

Nitish Kumar Cabinet : बीजेपी और जेडीयू से 15, चिराग के 3 तो मांझी-कुशवाहा के एक एक मंत्री

नीतीश की नई कैबिनेट का फार्मूला तय है। 6 विधायक पर एक मंत्री का पद मिल रहा है। मतलब बीजेपी और जेडीयू से करीब करीब 15 से 16 मंत्री बनेंगे। दोनों ही दलों के मुख्य चेहरे नहीं बदले। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं। हालांकि दोनों ही दलों से कई नई चेहरों को कैबिनेट में मौका मिलने की बात सामने आ रही है। इस बीच पर चिराग पासवान के बेहद खास एक विधायक का मंत्री पद तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि चिराग पासवान ने उनके लिए डिपार्टमेंट तक तय कर दिया है। चिराग की पार्टी से तीन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है।

Nitish Kumar : नीतीश की पार्टी में अधिकतर पुराने मंत्री ही होंगे रिपीट

जनता दल यूनाइटेड से 14 मंत्री बन सकते हैं। इनमें विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, सुनील कुमार, मदन सहनी, जमा खान के अलावा कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार अपने पुराने सहयोगियों पर ही भरोसा करेंगे। लेकिन पार्टी की अंदरूनी पकड़ और चुनाव में पार्टी के लिए किए गए काम के आधार पर दो से तीन नए विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

BJP Bihar : रजनीश बन सकते हैं मंत्री, भाजपा में दिखेंगे नए चेहरे

बीजेपी की बात करें तो बीजेपी से करीब 15 मंत्री बनेंगे। बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, जीवेश कुमार, प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह, जनक राम, हरि साहनी, नितिन नवीन, संतोष कुमार सिंह मोतीलाल प्रसाद के अलावा तीन नए चेहरों को भी जगह मिल सकता है। नए चेहरों में रजनीश कुमार का नाम सामने आया है।

Chirag Paswan : संजय सिंह का मंत्री बनना तय, एक सीट रखेंगे खाली

लोजपा रामविलास से तीन मंत्री बनाए जाएंगे। जबकि मांझी की पार्टी से एक तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक विधायक को मंत्री बनाया जाना है। लोजपा रामविलास की पार्टी से चिराग के एक खास विधायक के नाम पर मुहर लग चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लोजपा रामविलास के तीन मंत्रियों में सबसे पहला नाम वैशाली के महुआ से चिराग के भरोसेमंद संजय कुमार सिंह का है। संजय कुमार सिंह चिराग के बेहद करीबी कहे जाते हैं और यही वजह है कि यह भी कहा जा रहा है कि चिराग पासवान ने उनके लिए एनडीए में विभाग तक तय करवा लिया है। चिराग की पार्टी की तरफ से एक अन्य नाम राजू तिवारी का है। राजू तिवारी को लोजपा आर के विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके अलावा चिराग पासवान एक दलित विधायक को मंत्री बन सकते हैं। ऐसे में बेगूसराय के बखरी से चुनाव जीतने वाले संजय पासवान के नाम की भी चर्चा चल रही है। वहीं पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि चिराग पासवान फिलहाल एक मंत्री पद खाली रख सकते हैं।

Jitan Ram Manjhi : मांझी के बेटे तो कुशवाहा की पत्नी को मंत्री पद, खरमास बाद कैबिनेट विस्तार

जीतन राम मांझी की पार्टी से मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ समारोह में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा कुछ ही मंत्री शपथ लेंगे। नीतीश कैबिनेट को आकार लेने में फिलहाल समय लगेगा। कल कुछ चुनिंदा मंत्री शपथ लेंगे। इनकी संख्या ज्यादा से ज्यादा 20 हो सकती है। नीतीश कुमार खरमास के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। यानी 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का पूरा चेहरा साफ होगा।

You may also like

Leave a Comment