Bihar News : मार गोली की धुआं-धुआं कर देंगे…खोखा चुनती रही पुलिस, VIP पार्टी के नेता ने चलवाई दर्जनों राउंड गोलियां

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : मार गोली के धुआं-धुआं कर देंगे। इस धमकी के साथ ही इतनी गोलियां चली कि पूरा इलाका थर्रा उठा। एक व्यक्ति को गोली लगने की भी खबर है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं।

दिनदहाड़े वारदात से कठघरे में पुलिस, 8 खोखे मिले

Bihar Crime : पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, थर्रा उठा इलाका

राजधानी पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जमीनी विवाद में दर्जनों राउंड गोलियां चली। पुलिस को घटनास्थल से खोखे चुनने में पड़े। मौके से करीब आधा दर्जन से ज्यादा खोखे बरामद किए गए हैं सभी खोजे .315 बोर के हैं। पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। आरोप है कि मुकेश साहनी की पार्टी VIP के नेता ने गोलियां चलवाई हैं।

Patna News : मुकेश साहनी के नेता की गुंडागर्दी, कट्टा से चली गोलियां

गोलीबारी की यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता आनंद मधुकर मंगलवार की दोपहर करीब 50 गुर्गों के साथ मौके पर पहुंचे थे। जमीनी विवाद में यह घटना हुई है। पीड़ित ने बताया कि आनंद मधुकर ने हत्या की धमकी दी और कहा कि इतनी गोलियां चलाएंगे कि इलाका धुआं-धुआं हो जाएगा। इसके बाद उसके गुर्गों ने कई कट्टा से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गुंडों ने स्थानीय लोगों पर रोड़ेबाजी भी की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि कट्टा से फायरिंग की गई है।

Patna Police : दिनदहाड़े वारदात से कठघरे में पुलिस, 8 खोखे मिले

गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति बृजभूषण को हाथ में गोली लगने की खबर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से आठ खोखे बरामद किए गए हैं। सभी खोजे .315 बोर के हैं। जमीनी विवाद में हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दबंगों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़फोड़ की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस महकमा कठघरे में खड़ा हो गया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on