Bihar News : रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया। फिर खुद भी जहर खा लिया। अब तक तीन की मौत हो चुकी है।
Bihar Crime : मां ने चार बच्चों के साथ स्टेशन पर खाया जहर, 3 की मौत
बिहार में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई है। औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर एक मां ने अपने चार बच्चों को जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। चारों बच्चे और मां जहर खाने के बाद प्लेटफार्म पर तड़पते रहे। लिहाजा यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया है। तत्काल रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि मां और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
Aurangabad News : तीन मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, मां और एक बच्चे की हालत नाजुक
रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर मां ने चार बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। पांचों को छटपटाते देखकर आरपीएफ जवान एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान 5 वर्षीय सूर्यमणि कुमारी, 3 वर्षीय राधा कुमारी, 1 वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत हो गई। 6 वर्षीय रितेश कुमार एवं मां 40 वर्षीय सोनिया देवी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी चोनही देवी के पुतोहू एवं रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी एवं इन्हीं के चार बच्चे के रूप में की गई।
Bihar Crime News : नालंदा की रहने वाली है महिला, पति से हुआ था झगड़ा
सोनिया देवी के देवर राम सूरज बिंद ने बताया कि मंगलवार की रात में पति-पत्नी में कुछ झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। सुबह पति रवि बिंद कहीं काम करने के लिए चले गए थे। इसी दौरान सोनिया देवी अपने चारों बच्चों को साथ लेकर स्टेशन चली गई और वहां जहर खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर, सब इंस्पेक्टर इंदल कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुड़ गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन बच्चे की मौत देखकर मृतक के चाचा राम सूरज बिंद एवं मौसी बेबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। सोनिया देवी का मायके नालंदा जिला है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ मां ने खुद खाकर चारों बच्चों को जहर खिलाया। जिसमें तीन बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई एवं एक पुत्र रितेश कुमार एवं सोनिया देवी की स्थिति नाजुक देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
4 comments
[…] मां ने चार बच्चे के साथ खाया जहर, तीन बच… […]
[…] मां ने चार बच्चों को क्यों खिलाया जहर? […]
[…] मां ने चार बच्चों को क्यों खिलाया जहर? […]
[…] मां ने चार बच्चों को क्यों खिलाया जहर? […]