Bihar News में एक बार फिर Begusarai में अपराधियों के बढ़ते हौसले की धाक सुनाई पड़ी है। गोलियों से इलाका थर्रा उठा है। एक मजदूर की हत्या कर दी गई है।
Bihar Crime : बेगूसराय में चिमनी पर गोलीबार, हत्या
बेखौफ अपराधियों एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाका दहल उठा। हथियारबंद अपराधियों ने चिमनी पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई है। बेगूसराय के नावकोठी थाना इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में हैं। जिले के एसपी मनीष खुद मौके पर पहुंचे हैं। अबतक की तफ्तीश में पैसे दे लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है।
Begusarai News : अचानक गोलीबारी करने लगे अपराधी
बुधवार की सुबह करीब 7 बजे नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में चिमनी भट्ठा पर खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है ग्रामीणों के मुताबिक, बेखौफ अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में चिमनी पर काम कर रहे है एक मजदूर की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि चिमनी भट्टा पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। जिसमें एक मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई है। एक अन्य मजदूर के घायल होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है।
बिहार में फिर बड़ा एनकाउंटर, 2 अपराधी ढेर
Begusarai Police : चिमनी भट्ठा मालिक से पैसे के लिए हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूर का नाम लक्ष्मण उरांव है। वह झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र का का रहने वाला है। वारदात की सूचना के बाद एसपी मनीष समेत बखरी डीएसपी कुंदन कुमार एवं नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक का पूर्व में चिमनी भट्ठा मालिक से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस चिमनी भट्ट पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि यह चिमनी 2019 से दूसरे व्यक्ति द्वारा लीज पर लेकर चलाया जा रहा है। चिमनी के मालिक का गांव में ही एक व्यक्ति से विवाद है। वही अभी जो चिमनी लीज पर लेकर चला रहे हैं, उनका भी लेनदेन का विवाद है। दोनों के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
1 comment
[…] गोलियों से थर्रा उठा बेगूसराय, मजदूर क… […]