Bihar News : वारंट विवाद के बाद अब DSP कल्याण आनंद पुलिस मुख्यालय क्लोज, पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन,

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा एक्शन लिया है। डीएसपी कल्याण आनंद को बिहार पुलिस मुख्यालय क्लोज किया गया है। इनके खिलाफ बीते वर्ष कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

डीएसपी कल्याण आनंद मुख्यालय क्लोज

Bihar Crime News : कहलगांव डीएसपी कल्याण आनंद मुख्यालय क्लोज

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (वन) DSP कल्याण आनंद को मुख्यालय क्लोज कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पटना स्थित पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। यह आदेश डीजीपी विनय कुमार की अनुमति से जारी किया गया है। कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, DSP कल्याण आनंद के स्थान पर कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (2) पंकज कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

DSP Kalyan Anand : कोर्ट ने डीएसपी के खिलाफ जारी किया था वारंट

बताया जा रहा है कि DSP कल्याण आनंद पिछले वर्ष उस समय विवादों में आए थे जब शेखपुरा न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। प्रधान जिला जज पवन कुमार पांडे ने उन्हें एक हत्या मामले में गवाही देने के लिए अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। यह मामला वर्ष 2020 में शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में हुई हत्या से जुड़ा है। उस समय कल्याण आनंद थाना प्रभारी (प्रशिक्षु) के रूप में तैनात थे और उन्होंने ही केस दर्ज कर जांच की थी।

Video : बिहार पुलिस का घूसखोर दारोगा थाने के गेट से हुआ गिरफ्तार। निगरानी टीम ने कैसे दबोचा।

Bhagalpur News : बार-बार बुलावे पर भी नहीं पेश हुए थे DSP, शेखपुरा कोर्ट से वारंट

न्यायालय और अभियोजन पक्ष द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद DSP अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अन्य सभी सरकारी गवाहों के बयान दर्ज हो चुके थे, लेकिन उनकी गवाही के अभाव में मामला लंबित था। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और उन्हें पकड़कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया था।

Bihar Police : अब डीएसपी कल्याण आनंद मुख्यालय क्लोज

अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर मुख्यालय में योगदान देंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में डीएसपी कल्याण आनंद को मुख्यालय अटैच करने के पीछे की वजह साफ नहीं है।

You may also like

Leave a Comment