Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी कर दिया गेम, ‘MY’ के साथ अब ‘BAAP’ समीकरण बनाया; पढ़िए पूरी खबर

0 comments

Bihar Political News: तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अब कोई विजन नहीं बचा है। उन्होंने सत्ता के लिए जनमत का अपमान किया है।

तेजस्वी यादव को मुकुट पहनाते राजद कार्यकर्ता।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अपनी जन विश्वास यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। पहले हाजीपुर फिर मुजफ्फरपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अब कोई विजन नहीं बचा है। उन्होंने सत्ता के लिए जनमत का अपमान किया है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जातीय कार्ड के गेम को पलटने के लिए तेजस्वी यादव ने नया समीकरण समझा दिया। इसके जरिए तेजस्वी यादव के सभी जाति और वर्ग को साधने की कोशिश की।

अब जानिए तेजस्वी ने ‘BAAP’ का क्या मतलब बताया

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी जन विश्वास यात्रा का मतलब है कि आप लोग के अधिकार को वापस दिलाना। तेजस्वी यादव के कहा कि आजकल एनडीए वाले राजद को माय (MY) की पार्टी बताते हैं। लेकिन, मैं आपको बता दूं कि राजद माय ही नहीं बल्कि बाप (BAAP) की भी पार्टी है। उन्होंने बाप का मतलब समझाते हुए कहा कि B से बहुजन A अगड़ी A आधा आबादी और P से POOR लोग यानी गरीब लोग।

तेजस्वी बोले राजद A टू Z की पार्टी है

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग मुस्लिम समुदाय और यादव की ही नहीं बल्कि गरीब, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा और अगड़ी आधी आबादी यानी महिला की बात करते हैं। इसलिए हमारी यह पार्टी BAAP वाली पार्टी है। हमारी पार्टी A टू Z की पार्टी है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमले बोलते हुए कहा कि आप देश में हिंदू और मुस्लिम भाई के बीच खाई बनाने का काम करते हैं। आपको अगर काम ही करना है तो दलितों मुस्लिम और ईसाई के बीच में जाइए। आप लड़वाते क्यों हो? तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-एक व्यक्ति पांच लोगों को जोड़ने का काम करे। ताकि हम लोग और भी मजबूत हो सके।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on