Bihar News में JDU के एक पूर्व MLA की शादी चर्चा में है। Begusarai में हुई इस शादी के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
Bihar News : बेगूसराय में शादी, खगड़िया की दुल्हन, समस्तीपुर में सियासत
2025 का बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, सियासी महिफिलें सजती जा रहीं हैं। अब जदयू के एक पूर्व विधायक की शादी की महफिल से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। यह शादी सुर्खियों में है। क्योंकि उम्र के जिस पड़ाव पर जदयू के पूर्व विधायक ने शादी रचाई है, उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। यह शादी बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में हुई है। शादी रचाने वाले समस्तीपुर के विभूतिपुर से पूर्व विधायक जदयू नेता रामबालक सिंह हैं। बड़ी बात यह है कि इस एक शादी ने बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया तीन जिलों में सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है।
Begusarai News : पूर्व विधायक की शादी का वीडियो आया सामने
गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम में विभूतिपुर के जनता दल यूनाईटेड (JDU Party) के पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी रचाई है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने से विधिवत कागजी प्रकिया के तहत मंदिर में शादी रचाई है। पूर्व विधायक की उम्र 62 साल है। वहीं लड़की की उम्र मह 25 वर्ष है।
Khagaria News : खगड़िया की दुल्हन, क्या है चर्चा
यह शादी सोमवार की रात हुई है। राम बालक सिंह ने खगड़िया जिले के अलौली गांव निवासी सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी से शादी रचाई है। अलौली गांव में भी यह शादी खूब चर्चा में है। कहा जा रहा है कि गांव की बेटी की राजनीति में एंट्री को लेकर गांव के लोग बेहद खुश हैं। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है यह शादी राजनीतिक मकसद के लिए की गई है या फिर पारिवारिक दबाव में हुई है।
Samastipur News : किस सीट से चुनाव लड़ने की खबर
शादी के बाद इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधायक रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। हालांकि रामबालक सिंह ने इस बारे में फिलहाल सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन इस बात की पूरी चर्चा है कि यह सियासी शादी है। इससे पहले भी राम बालक सिंह चर्चा में आए थे। तब इनका एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।