Bihar News : जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है। पैक्स अध्यक्ष के घर करीब दस राउंड गोलियां दागी गई हैं।
Bihar Crime News : समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पैक्स अध्यक्ष के घर पर दस राउंड गोलियां दागी गई हैं। ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका दहशत में है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है। समस्तीपुर में हुए गोली कांड से बाद इलाज थर्रा उठा है। आरोप है कि जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। दस कट्ठा जमीन के लिए जमीन माफियाओं ने गोलीबारी की है।
Samastipur News : जमीनी विवाद में घर पर दागी गोलियां
समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा वार्ड छह में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात अज्ञात अपराधियों ने दरबा पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार राय के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रविवार रात लगभग 2:20 बजे की है। तब अशोक कुमार राय एक शादी समारोह से लौटे थे। जैसे ही वे घर पहुंचे, अपराधियों ने उनके घर के बाहर से फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित अशोक कुमार राय ने बताया, “गांव में बारात आया हुआ था, उसी में निमंत्रण पर गया था। रात में करीब 2 बजकर 20 मिनट पर जब मैं घर पहुंचा, तभी अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दस राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। मुझे पुराना जमीनी विवाद ही इसकी वजह लगती है। गांव के ही कुछ लोगों से 10 कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। लगता है मुझे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई है।”
Bihar Crime : सीसीटीवी फुटेज की कर रहे जांच : पुलिस
वारदात के काफी देर बाद सुबह हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। हलई थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि “फायरिंग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पीड़ित से लिखित आवेदन मांगा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।”