Bihar News : बिहार में पुलिस टीम पर कातिलाना हमला हुआ है। साइबर अपराधियों खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। एक पुलिसकर्मी जख्मी है। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को भी गोली लगी है।

Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी को लगी गोली, एनकाउंटर
बिहार में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं कम नहीं हो रही। मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड मामले की छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में बेला थाना के मुंशी विकास कुमार सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट के पास लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। इसी बीच पुलिस की क्रॉस फायरिंग में एक अपराधी को गोली लगी है।
Muzaffarpur News : साइबर अपराधियों के खिलाफ रेड के दौरान पुलिस पर अटैक
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम साइबर ठगी से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में ASI विकास कुमार के पेट में गोली लगी है। विकास कुमार मूल रूप से सिवान जिले के ऊंधा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में बेला थाने में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। गोली लगते ही घायल जवान को तत्काल साथियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने खदेड़कर गोली मारी है। पुलिस की गोली से घायल आरोपी की पहचान पप्पू सहनी के रूप में हुई है, जो कुख्यात पंकज सहनी गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। पप्पू सहनी पहले भी साइबर फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है।
Video : चिराग पासवान के खेल का खुलासा। खुद फंसे तो पिता के नाम पर सेंकने लगे सियासी रोटियां।
Bihar Police : डीआईजी समेत तमाम वरीय अधिकारियों की टीम पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही तिरहुत रेंज के डीआईजी, एसएसपी तथा सिटी एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।