Bihar Crime News : कोर्ट के मुंशी की गोली मार कर हत्या, बेगूसराय में फिर बड़ी वारदात , दहशत

रिपब्लिकन न्यूज, बेगूसराय

by Jyoti
1 comment

Bihar Crime News में Begusarai की चर्चा है। यहां एक बार फिर हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

बेगूसराय में कोर्ट के मुंशी की गोली मार कर हत्या

Bihar News : बेगूसराय में कोर्ट के मुंशी की हत्या

लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने के लिए एक तरफ जहां पुलिस मुख्यालय रोज नए-नए दिशा निर्देश दे रहा है। वहीं बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का खूनी खेल लगातार जारी है। अपराधियों ने सिविल कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद शव को खेत में फेंक दिया। कल से लापता सिविल कोर्ट के मुंशी की लाश पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर खेत से बरामद किया गया है। शव अर्धनग्न अवस्था में है और घटनास्थल पर मृतक मुंशी का बाइक भी पड़ा हुआ है।

Begusarai News : मोबाइल के टावर लोकेशन से लाश तक पहुंची पुलिस

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव के रहने वाले सिविल कोर्ट के मुंशी शिवेश समदर्शी (26 वर्ष) कल सुबह कोर्ट जाने की बात कह घर से निकला था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजन कल दोपहर के बाद से शिवेश के मोबाइल पर लगातार कॉल कर रहे थे। उसका कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। परिजनों ने मुफस्सिल थाना में शिवेश की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जांच में शिवेश के मोबाइल का लास्ट लोकेशन पन्हास इलाके का।मिला। जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके में जांच पड़ताल शुरू की तो लोहिया नगर खेत से शिवेश का शव बरामद किया गया है।

गोलियों से थर्रा उठा बेगूसराय, मजदूर की हत्या

Begusarai Police : हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

वारदात की सूचना के बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि शिवेश की हत्या किसने और क्यों की है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी मनीष ने बताया कि सिविल कोर्ट के मुंशी शिवेश का शव मिला है आशंका जताई जा रही है की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर FSL की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on