Bihar News : लापरवाह अंचल अधिकारी निलंबित, डीएम की रिपोर्ट पर एक्शन, राजस्व का काम नहीं संभाल पाए CO

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक बार फिर अंचल अधिकारी को निलंबित कर दिया है। निलंबित CO पर कई संगीन आरोप हैं।

Bhumi Bihar Minister sanjay saraogi land bihar news

Revenue And Land Reforms : खगड़िया सदर अंचलाधिकारी निलंबित

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुशासनिक प्राधिकार ने खगड़िया जिले के खगड़िया सदर अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल पर निलंबन की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई खगड़िया के जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। निलंबित अंचल अधिकारी पर काम में घोर लापरवाही बरतने एवं राजस्व प्रशासन का कार्य नहीं संभाल पाने का आरोप है।

Sanjay Saraogi : अंचलाधिकारी ब्रजेश पाटिल के खिलाफ इतने गंभीर आरोप

निर्गत विभागीय पत्र के अनुसार, खगड़िया सदर के अंचल अधिकारी पाटिल के विरूद्ध बिहार भूमि दाखिल-खारिज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने, विभागीय निर्देश के बावजूद सुयोग्य श्रेणी के वासभूमि विहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु अभियान बसेरा-2 के तहत सर्वेक्षित परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरण कार्य में शिथिलता बरतने, ऑनलाईन जमाबंदी में मोबाईल नंबर एवं आधार सीडिंग कार्य की प्रक्रिया पूर्ण करने में शिथिलता बरतने, ई-मापी में अमीन के कार्यों की समीक्षा नहीं करने, ससमय जमाबंदियों के परिमार्जन नहीं करने की वजह से राजस्व वसूली प्रभावित होने, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश का पालन नहीं करने, पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध नहीं कराने, ऑनलाईन लगान अद्यतन करने में अभिरूचि नहीं लेने तथा उच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश की अवहेलना करने जैसे आरोप हैं।

Khagaria News : खगड़िया डीएम ने की CO को निलंबित करने की अनुशंसा

खगड़िया डीएम के पत्रांक-344 में बताया गया है कि खगड़िया अंचल ऐसा अंचल है जहां राजस्व के कागजातों की घोर कमी है। ऐसी स्थिति में खगड़िया अंचल का कार्य CO ब्रजेश कुमार पाटिल से सुचारू रूप से नहीं चल सकता है। इनकी कार्यशैली एवं कार्यभावना राजस्व प्रशासन के अनुकूल नहीं है। इस आलोक में खगड़िया अंचल के रैयतों एवं राजस्व हितों को देखते हुए ब्रजेश कुमार पाटिल को निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है।पाटिल के विरूद्ध प्रतिवेदित उक्त गंभीर आरोपों के आलोक में अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा इन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर रहेगा। इनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के लिये अलग से संकल्प निर्गत किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on