Chirag Paswan : लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान विधानसभा चुनाव के अखाड़े में कूद चुके हैं। राजनीति के मैदान में उनके खिलाड़ी किस ओर खड़े होंगे यह तय किया जा रहा है। बिहार की 40 विधानसभा सीटों पर चिराग की नजर है। इस बीच एक पूर्व विधायक के साथ तस्वीर शेयर कर चिराग पासवान ने सियासी महकमें में हलचल और तेज कर दी है।
Bihar News : 40 विधानसभा सीटों पर टिकी चिराग की नजर
बिहार के सियासी अखाड़े में लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद भाजपा और जेडीयू के बड़े नेताओं में खलबली मच गई थी। अब चिराग पासवान बिहार विधानसभा की सीटों संभावित सीटों पर फिल्डिंग सजाने में जुट गए हैं। दावा किया जा रहा है कि चिराग पासवान बिहार की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें अधिकतर वैसी सीटें हैं जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में लोजपा रामविलास मजबूत स्थिति में थी। इसके अलावा कुछ ऐसी भी सीटें हैं जहां चिराग पासवान जातीय ध्रुवीकरण के सहारे चुनावी बाजी जीतने की उम्मीद देख रहे हैं।
Bihar Politics : 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार को दिया था बड़ा झटका
2020 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान ने एनडीए से अलग राह अपनाई थी। 137 सीटों पर चुनाव लड़ रहे चिराग पासवान ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को चुनौती दी थी। चिराग के चुनावी अखाड़े में उतरने से जदयू को बड़ा झटका लगा था। कहा जाता है कि करीब दो दर्जन से अधिक सीटों पर जदयू को चिराग पासवान के कारण हार का सामना करना पड़ा था। एक तरफ चिराग पासवान ने बीजेपी से अपने रिश्ते बनाए रखे। वहीं बीजेपी की सहयोगी जदयू को चुनावी अखाड़े में अप्रत्यक्ष तौर पर मात दे दी। अब चिराग पासवान एनडीए में हैं और बिहार के करीब 40 विधानसभा सीटों पर उनकी नजर टिकी हुई है।
विधायक खुद अय्याशी करेगा…बाप तो बाप रहेगा, अश्लील वीडियो पर 20 करोड़ का केस
Begusarai News : चिराग़ से मिले बखरी के पूर्व विधायक रामविनोद पासवान
चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों पर दावेदारी का मामला शुक्रवार को फिर से सुर्खियों में आ गया। इसके पीछे की वजह है बेगूसराय के बखरी विधानसभा सीट पर लोजपा रामविलास का दावा। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सोशल मीडिया पेज पर शुक्रवार को एक फोटो शेयर किया गया है। इस फोटो में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ बखरी के पूर्व विधायक राम विनोद पासवान नजर आ रहे हैं। पार्टी की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि पूर्व विधायक राम विनोद पासवान ने चिराग पासवान से मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि लोजपा रामविलास की नजर बखरी सीट पर टिकी हुई है। यहां से रामविनोद पासवान दावा ठोक रहे हैं। चिराग पासवान से उनकी मुलाकात को बखरी सीट पर लोजपा आर की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Bakhri Constituency : दलितों के अपमान पर घिरी भाजपा, बखरी सीट पर चिराग की नजर
बखरी सीट से बीजेपी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। 2010 में यहां से रामानंद राम ने भाजपा का झंडा लहराया था। इसके बाद यहां से भाजपा को जीत हासिल नहीं हो सकी है। 2020 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रामशंकर पासवान को सीपीआई उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान ने शिकस्त दी थी। वहीं फिलहाल बखरी की राजनीति में विधायक सूर्यकांत पासवान दलित वोटरों को अपने पक्ष में समेटने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक फर्जी अश्लील वीडियो भाजपा नेता गौतम सिंह राठौड़ द्वारा वायरल किए जाने के बाद भाजपा का दलित वोट समीकरण बिगड़ गया है। विधायक सूर्यकांत पासवान ने इसे दलित समाज का अपमान बताते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में बखरी सीट पर पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज को साथ लेकर भगवा झंडा लहराना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर है। लिहाजा लोजपा रामविलास बखरी सीट पर दावेदारी कर रही है। इसी बीच बखरी के पूर्व विधायक और लोजपा रामविलास के नेता रामविनोद पासवान की चिराग पासवान से मुलाकात के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई।
बिहार विधानसभा की इन सीटों पर दावा कर रही लोजपा रामविलास
1- मटिहानी (बेगूसराय)
2-दिनारा (रोहतास)
3-भागलपुर
4-राघोपुर (वैशाली)
5-हाजीपुर (वैशाली)
6-अलौली (खगड़िया)
7-पालीगंज (पटना)
8-सासाराम (रोहतास)
9-झाझा (जमुई)
10- तरारी (भोजपुर)
11-हसनपुर (समस्तीपुर)
12- जमुई
13-मोकामा (पटना)
14-बांका
15-कटिहार
16- मधुबनी की 3 विधासभा सीट राजनगनर, बिस्फी और मधबनी
17- सुपौल
18- अररिया
19- पूर्णिया
20- समस्तीपुर
21- रोसड़ा
22- दरभंगा
23- चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)
24-बखरी (बेगूसराय)
25-गोविंदगंज
26-मोतिहारी
27-सीतामढ़ी
28- त्रिवेणीगंज
29- बथनाहा
30- रानीगंज
31 बनमनखी
32-पूर्णिया
33-मनिहारी
34-कोढ़ा
35- सिंहेश्वर
36-सोनबरसा
37-जाले
38-सकरा
39- राजापाकर
40- कल्याणपुर
1 comment
[…] […]