Bihar News : ये तो हत्या है…बेगूसराय में नाले के ढक्कन ने ली मासूम की जान, मौत पर भड़के लोग

रिपब्लिकन न्यूज, बेगूसराय

by Jyoti
0 comments

Bihar News में एक बार फिर प्रशासनिक नाकामी से मासूम की मौत सुर्खियों में है। बेगूसराय में हुई इस घटना पर लोगों में बेहद आक्रोश है।

मौत के बाद लोगों में बेहद गुस्सा है (फोटो : RepublicanNews.in)

Bihar News : नाले के ढक्कन से जख्मी बच्ची की मौत

प्रशासनिक लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। एक हंसता-खेलता परिवार मातम में डूब गया। नाले के टूटे ढक्कन से गिरकर जख्मी हुई महज 11 वर्ष की बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। बच्ची की मौत से लोग बेहद गुस्से में हैं। बेगूसराय में हुई इस घटना ने प्रशासनिक महकमे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल ये कि क्या यह हत्या नहीं है?

Watch Video

Begusarai News : तीन दिन तक मौत से लड़ती रही मासूम

बेगूसराय में नगर निगम के टूटे नाले के ढक्कन ने एक बच्ची की जान ले ली। शहर के वार्ड 31 स्थित मीरगंज मोहल्ले में घर के सामने टूटे नाले के ढक्कन में पैर फंसने के बाद गिरने से जख्मी हुई रणजीत राम की 11 वर्षीय पुत्री मीठी कुमारी की मौत हो गई। यह घटना 14 नवंबर की देर शाम हुई थी। उसे करीब 8 टांके लगे थे। अस्पताल में मौत से तीन दिन जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार की देर रात उसकी मौत के बाद लोगों में बेहद गुस्सा है।

Watch Video

Begusarai Today : आश्वासन देते रहा प्रशासन, मौत से आक्रोश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मीरगंज मोहल्ले में नाले के ढक्कन टूटे हुए हैं। तकरीबन हर रोज लोग इस टूटे नाले के ढक्कन में गिरने से घायल होते हैं। कई बार नगर निगम और स्थानीय पार्षद को इसकी शिकायत की गई। लेकिन नगर निगम प्रशासन और स्थानीय पार्षद ने आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं किया। अब बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है।

You may also like

Leave a Comment