Bihar News : बिहार में हीट वेव का खतरा, स्कूलों के लिए बड़ा आदेश, पटना डीएम ने जारी की चिट्ठी

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में हीट वेव के कारण लोग परेशान हैं। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। इस बीच छात्रों के लिए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी किया है।

Bihar weather today and weather tomorrow news

Weather News : बिहार में हीट वेव, 45 डिग्री तक रहेगा तापमान

बिहार में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के लगभग तमाम जिलों में चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। भीषण गर्मी के कारण लू जैसे हालात रहेंगे। सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक तापमान रहने की आशंका जाहिर की गई है। नॉर्थ बिहार में 40 डिग्री तो साउथ वेस्ट में 45 डिग्री तक तापमान रहने की आशंका है। ऐसे में पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विद्यालयों के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है। इससे संबंधित आदेश रविवार को जारी किया गया है।

Bihar School News : पटना में सुबह 11.30 बजे के बाद नहीं चलेंगे स्कूल

पटना जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, सोमवार 12 मई से स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। जिले के सभी स्कूलों में सुबह 11:30 के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी लागू किया गया है। डीएम के आदेश के अनुसार, सुबह 11:30 बजे के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध 17 मई तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को इसका शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on