Bihar News : दरोगा पर बलात्कार का आरोप, गोली मारने की धमकी दी, जबतक थाने में हूं सेवा करती रहो…

रिपब्लिकन न्यूज, जमुई

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार पुलिस के एक दारोगा पर बलात्कार का आरोप लगा है। महिला ने कोर्ट में परिवाद दायर कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bihar Police : महिला ने दारोगा पर लगाया बलात्कार का आरोप

बिहार पुलिस का दामन एक बार फिर दागदार हो गया है। एक महिला ने दारोगा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोपों के मुताबिक, महिला एक केस के सिलसिले में थाने पर गई थी। तब दारोगा ने उसे अपने कमरे में बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। बलात्कार की शिकायत एसपी से भी की गई थी। लेकिन दारोगा के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया। लिहाजा महिला ने कोर्ट में परिवाद दायर कर न्यायालय से न्याय मांगा है। यह मामला जमुई से सामने आया है।

Jamui News : झाझा थाना के अपर थाना अध्यक्ष के खिलाफ परिवाद

जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत सोहजाना निवासी एक 53 वर्षीय महिला ने झाझा थाने के सहायक थाना अध्यक्ष जनार्दन ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जमुई के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में दायर परिवाद में जो बातें लिखी गई हैं, वह बेहद चौंकाने वाली हैं। महिला ने बताया है की उसका बेटा और बहू उसके साथ झगड़ा करते थे। उसे खाना नहीं दिया जाता था। बेटे और बहू की शिकायत के लिए वह झाझा थाने गई। लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। तब झाझा थाना के सहायक थाना अध्यक्ष जनार्दन ठाकुर ने महिला को अपने क्वार्टर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

Bihar Crime : मुझे गोली मारने की धमकी मिली : महिला

महिला से बलात्कार की घटना अगस्त 2024 की है। महिला ने दारोगा का विरोध किया तो उसे फर्जी केस में फंसाने और गोली मारने की धमकी दी। दारोगा ने महिला से कहा कि अपनी जुबान बंद कर के रखो। जब तक हम झाझा थाना में रहेंगे तब तक मेरी सेवा करते रहो। घटना के बाद पीड़िता ने 7 दिसंबर 2024 को आरोपी दारोगा को नोटिस भी भेजा। इसके बाद 11 नवंबर 2024 पुलिस अधीक्षक को भी मामले की जानकारी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं आरोपी दारोगा जनार्दन ठाकुर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला ने किसी के बहकावे में ऐसा केस किया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on