Bihar Police : बिहार पुलिस मुख्यालय से 2 मई को एक बड़ी खबर सामने आयी। पुलिस मुख्यालय ने बिहार पुलिस सेवा के 731 अफसरों की वरीयता सूची को अपडेट कर इसे जारी कर दिया है।
Bihar News : बिहार पुलिस सेवा के 731 अफसरों की वरीयता सूची जारी
बिहार पुलिस (Bihar Police) मुख्यालय से शुक्रवार की शाम बड़ी खबर निकली। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) ने शुक्रवार 2 मई 2025 को बिहार पुलिस सेवा के 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दी। यह औपबंधिक वरीयता सूची 1 अप्रैल 2025 की स्थिति के आधार पर प्रकाशित की गई है।
सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षक (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस), सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों, सभी पुलिस अधीक्षकों, सभी समादेष्टा (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) को यह सूची भेजी गई है। सूची भेजने के साथ ही स्पष्ट किया गया है कि औपबंधिक वरीयता सूची में अगर कोई दवा या आपत्ति हो तो सात दिनों के अंदर इससे जुड़े साक्ष्यों की अभिप्रमाणित प्रति के साथ पुलिस मुख्यालय में उपलब्ध कराएं ताकि 15 दिनों के अंदर गृह विभाग को अंतिम तौर पर वरीयता सूची उपलब्ध कराई जा सके।
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों की वरीयता सूची
Bihar Police Constable से ASI में मिल गया प्रभार
बिहार पुलिस (Bihar Police) के 990 सिपाहियों (Bihar Police Constable) को सहायक अवर निरीक्षक (Police ASI) का कार्यकारी प्रभार दिया जा रहा है। आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित होने के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) ने अक्टूबर 2023 में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत बिहार सरकार के कर्मियों को उच्चतर प्रभार देने का रास्ता निकाला था। अब सामान्य प्रशासन विभाग की इसी अधिसूचना (संख्या 19300) के तहत बिहार पुलिस के 990 सिपाहियों को उच्चतर प्रभार दिया गया है। यानी, यह सभी सिपाही अब सहायक और निरीक्षक के पद पर काम करेंगे।
1 comment
[…] पूरी खबर और सूची डाउनलोड करें […]