Bihar News : पति परदेस में, पत्नी को मैसेंजर पर दूसरे से प्यार; हाथ-पैर बांध 7 दिन-रात रेप करता रहा वह

by Shishir
1 comment

Bihar News : यह पूरी कहानी महिला की जुबानी है कि कैसे उसका पति परदेस में है तो वह दो साल से मैसेंजर के जरिए दूसरे युवक से दिल लगाए बैठी थी। मिलने पहुंची तो उसने एक कमरे में रखकर सात दिनों तक हाथ-पैर बांध उससे रेप किया।

पुलिस की सुरक्षा में महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। फोटो- RepublicanNews.in

Bihar Police : जहानाबाद में शादीशुदा महिला से बलात्कार, जांच शुरू

परदेस में रहने वाला पति कमाकर पैसे भेज रहा था, लेकिन उसे कुछ और चाहिए था। महिला को मैसेंजर पर एक युवक से बात करना इतना अच्छा लगने लगा कि कोई दिन नहीं गुजरता था। कई बार तो पति का कॉल भी इस चक्कर में नहीं उठाती थी। दो साल यह सिलसिला चला। फिर बात यहां तक आ पहुंची कि वह उससे मिलने के लिए बताए गए पते पर पहुंच गई। यहां तक सब अच्छा-अच्छा लगा। फिर वह उसके साथ उस युवक के ठिकाने पर आई। इसके बाद जो हुआ, वह बताते हुए महिला गुस्से में है। महिला के अनुसार सात दिनों तक युवक ने दिन-रात उसके साथ बलात्कार किया। हाथ-पैर बांधकर वह वहशीपन की हदें तोड़ता रहा। एक बार मुंह खुला तो शोर मचाया और लोगों ने आकर निकाला। जहानाबाद के इस मामले की पुलिस अब पड़ताल कर रही है।

Jehanabad Rape Case : तीन दोस्तों ने भी उसकी मदद की

पीड़ित महिला ने जहानाबाद के देवचंद बिगहा निवासी रोशन कुमार नाम के दो युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। सदर अस्पताल में इलाज करा रही महिला का कहना है कि करीब दो साल से वह रोशन से बातचीत कर रही थी। उसे रोशन से प्यार हो गया था। वह भी प्यार की कसमें खाता रहता था, तो कभी अंदेशा नहीं लगा कि कुछ ऐसा होगा। इसलिए, वह रोशन के बुलावे पर जहानाबाद शहर पहुंची थी। यहां उसने कोर्ट एरिया में उससे मुलाकात की। इसके बाद वह उसे एक ऐसे मकान में ले गया, जहां डॉक्टरी से संबंधित माहौल लग रहा था। यहां उसने जबरन हाथ-पैर बांधकर रेप किया। एक बार के बाद उसने छोड़ा नहीं। हफ्ते भर दिन-रात यह सिलसिला जारी रहा। महिला ने रोशन के तीन दोस्तों पर भी उसकी मदद का आरोप लगाया है।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on