Bihar News : बिहार पुलिस इन दिनों होटलों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस बार बारी समस्तीपुर की रही। यहां छह लड़कों के साथ पुलिस को होटल में चार लड़कियां मिलीं। इनमें से एक कोचिंग के ड्रेस में थी।
Bihar Police : समस्तीपुर स्टेशन रोड पर होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा
बिहार पुलिस (Bihar Police) पिछले कुछ दिनों से लगातार सेक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। एक-एक कर हर शहर में होटलों के अंदर छापेमारी की जा रही। जहां भी ऐसा छापा पड़ रहा, कुछ न कुछ नई बात जरूर सामने आ रही है। बुधवार को दिन में समस्तीपुर के अति व्यस्ततम स्टेशन रोड स्थित अमित होटल में छापेमारी हुई, लेकिन यहां तो ‘रात’ वाला माहौल बना हुआ था। पुलिस को छह लड़कों के साथ चार लड़कियां मिलीं। इनमें कोचिंग ड्रेस में कॉल गर्ल को देखकर पुलिस भी भौंचक है। लड़कियां स्थानीय बताई जा रही हैं, जबकि युवकों की पहचान कराई जा रही है।
Hotel in Samastipur : लंबे समय से चल रहा था खेल अब जाकर खुला
सारण, औरंगाबाद, बेगूसराय आदि की तरह समस्तीपुर के इस होटल में भी लंबे समय से यह खेल चल रहा था। ऐसा नहीं है कि एक-दो दिन के अंदर ऐसा शुरू हुआ। आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन पुलिस के अनुसार उसे अब गुप्त सूचना मिली थी। नगर थाना ने अब मिली गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित अमित होटल में सेक्स रैकेट पकड़ने के लिए बड़ा जाल बिछाया। कई थानों की पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट ने होटल में छापेमारी की। जिस समय पुलिस टीम ने होटल को घेरा तो भीड़ लग गई। सब जानना चाह रहे थे कि अंदर क्या हो रहा है। लगभग दो घंटे बाद पुलिस टीम होटल से चार लड़कियों और छह लड़कों को लेकर थाने निकली। इन सभी को आपत्तिजनक स्थिति में बंद कमरों से पकड़ा गया। इनके पास आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। सभी लड़के और लड़कियों के बारे में एक जानकारी पक्की है कि स्थानीय हैं। इनमें से एक लड़की के कमरे से बाहर निकली तो उसके शरीर पर कोचिंग का ड्रेस देखकर पुलिस पदाधिकारी भी चौंक गए।