Bihar Police Constable : बिहार पुलिस के 990 सिपाही बन गए सहायक अवर निरीक्षक; देखिए, कहां मिली ASI की पोस्टिंग

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
1 comment

Bihar Police Constable : बिहार पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को सिपाहियों से जुड़ी भी एक बड़ी खबर निकली। बिहार पुलिस के 990 सिपाहियों को उच्चतर प्रभार दिया गया है। पुलिस सहायक अवर निरीक्षक के रूप में इनकी पोस्टिंग की पूरी सूची खबर में दी गई है।

Bihar News : बिहार पुलिस सिपाही सूची के यह 990 नाम अब ASI का प्रभार लेंगे

आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित होने के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) ने अक्टूबर 2023 में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत बिहार सरकार के कर्मियों को उच्चतर प्रभार देने का रास्ता निकाला था। इसी रास्ते से अक्टूबर 2023 के बाद उच्चतर प्रभार में पोस्टिंग दी जाती रही है। अब सामान्य प्रशासन विभाग की इसी अधिसूचना (संख्या 19300) के तहत बिहार पुलिस (Bihar Police) के 990 सिपाहियों (Bihar Police Constable) को सहायक अवर निरीक्षक (Police ASI) का कार्यकारी प्रभार दिया जा रहा है।

यह सभी सिपाही अब सहायक और निरीक्षक के पद पर काम करेंगे। इन्हें विहित वेतनमान वेतन (स्तर-5) हासिल होगा। इन सभी पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार का आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

Bihar Police Constable से ASI बनकर कहां मिली पोस्टिंग, डाउनलोड करें अधिसूचना

Bihar Police Service के अधिकारियों की वरीयता सूची भी जारी हुई है

बिहार पुलिस (Bihar Police) के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) ने शुक्रवार को बिहार पुलिस सेवा के 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची भी जारी की थी। सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षक (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस), सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों, सभी पुलिस अधीक्षकों, सभी समादेष्टा (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) को यह सूची भेजने के साथ स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई दवा या आपत्ति हो तो सात दिनों के अंदर इससे जुड़े साक्ष्यों की अभिप्रमाणित प्रति के साथ पुलिस मुख्यालय में उपलब्ध कराएं।

पूरी खबर और सूची डाउनलोड करें

You may also like

1 comment

Leave a Comment