Bihar News में खबर Bihar Floor Test से जुड़ी हुई है। चेतन आनंद और नीलम देवी का ठिकाना मिल गया है। जल्द ही उनके पाला बदलने की खबर पर मुहर लग सकती है।
आरजेडी के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। अपने विधायकों को समेटने के लिए है दो दिनों से राजनीतिक तमाशा कर रहे तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगना तय है। यह झटका दिया है चेतन आनंद और मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने। अब हम आपको नीलम देवी और चेतन आनंद का नया ठिकाना बताने जा रहे हैं।
चेतन आनंद व नीलम देवी विधानसभा में मौजूद, ये है ठिकाना
चेतन आनंद और नीलम देवी को लेकर यह खबर सामने आ रही थी कि दोनों विधायकों के विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। लेकिन हम आपको जो जानकारी देने जा रहे हैं वह आपको हैरत में डाल देगी। चेतन आनंद और नीलम देवी दोनों ही विधानसभा में मौजूद हैं। यह आरजेडी के लिए बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि चेतन आनंद और नीलम देवी विधान परिषद के सचेतक के कमरे में बैठे हुए हैं। विधान परिषद के सचेतक संजय गांधी के साथ दोनों विधायकों की मौजूदगी यह बता रही है कि अब दोनों विधायक एनडीए के समर्थन में वोट कर सकते हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के लिए यह सबसे बड़ा झटका होगा।
क्यों चेतन व नीलम को नहीं संभाल सकी आरजेडी?
सूत्रों का अनुसार चेतन आनंद की नजदीकी नीतीश कुमार से काफी बढ़ गई थी। इसके पीछे की वजह हैं उनके पिता आनंद मोहन। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से आनंद मोहन की रिहाई को लेकर जवाब तलब किया है। केंद्र सरकार को जवाबी हलफनामा देना है। ऐसे में अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है। लिहाजा इस बात के आशंका पहले ही बताई जा रही थी कि चेतन आनंद एनडीए की तरफ जा सकते हैं। वह नीलम देवी को लेकर जाता है कि वह मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। ललन सिंह की राजद से बढ़ रही नजदीकियों के कारण ही नीलम देवी ने आरजेडी से दूरियां बढ़ा ली है।