Bihar News : बिहार में चुनाव से पहले ही एनडीए को हार का सामना करना पड़ा। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आर की प्रत्याशी भोजपुरी की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया कि चुनाव से पहले ही एनडीए को मिल गई मात।

Seema Singh : मढ़ौरा से लोजपा रामविलास की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द, चिराग को झटका
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनी लियोनी कहीं जाने वाली चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ रही डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। छपरा के मढ़ौरा सीट से लोजपा रामविलास की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द होते ही एनडीए को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि इस सीट पर चुनाव से पहले ही एनडीए की हार हो गई है। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उम्मीदवार सीमा सिंह के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मिली गड़बड़ियों के बाद उनका नामांकन रद्द हुआ है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सीमा सिंह को चिराग पासवान ने मढ़ौरा से उम्मीदवार बनाया था। प्रत्याशी की घोषणा के बाद ही मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में लोजपा रामविलास विवादों में घिर गई थी।
Bihar Election : मिसिर जी…तू त बाड़ बड़ा ठंडा से मशहूर हुई थी सीमा सिंह
सीमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कही जाती हैं। भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ सीमा तब सुर्खियों में आई थी जब उनकी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला ने खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म में मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा के नाम से एक गाना था, जो बेहद चर्चा में आया था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली सीमा की शादी नवादा जिले के सौरव सिंह से हुई है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके तड़क-भड़क का सिक्का चलता है। 600 से अधिक फिल्मों में आइटम डांस करने वाली सीमा सिंह को चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। सीमा को टिकट मिलने के बाद ही चिराग पासवान विवादों में घिर गए थे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक आइटम गर्ल को टिकट देकर चिराग पासवान ने लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं को निराश कर दिया था।
Chirag Paswan : चुनाव से पहले ही एक सीट पर NDA की हार
मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद लोजपा रामविलास के साथ ही एनडीए को भी बड़ा झटका लगा है। क्योंकि नामांकन की मियाद पूरी हो चुकी है और चुनाव लड़ने से पहले ही मढ़ौरा सीट पर लोजपा रामविलास मैदान से बाहर हो गई है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन खत्म होते ही एनडीए को एक सीट पर तगड़ा झटका लगा है।