Bihar News : प्रेम विवाह, नशा…और हत्या, बेगूसराय की युवती का खगड़िया में कत्ल, पति बना हत्यारा

रिपब्लिकन न्यूज, खगड़िया

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में एक ऐसे प्रेम कहानी की चर्चा जिसका अंत बेहद भयावह है। प्रेम विवाह के बाद उस युवती को पति ने ही मौत के घाट उतार दिया।

एक वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह (फोटो : RepublicanNews.in)

खगड़िया में पति ने पत्नी के सीने में मारी गोली

खगड़िया के परबत्ता थाना इलाके में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी पति गुलशन कुमार ने एक वर्ष पहले ही बेगूसराय की रहने वाली चंदा रानी से प्रेम विवाह किया था। लेकिन, इस एक वर्ष के बीच ही दोनों के संबंध खराब होते चले गए। अक्सर मारपीट होने लगी। लेकिन मारपीट की यह घटना यहीं तक सीमित नहीं रही। जिस लड़की से शादी करने के लिए गुलशन ने तमाम हथकंडे अपनाए, उसी लड़की के सीने में उसने गोली दाग दी। वारदात के पीछे की वजह नशे की लत बताई जा रही है। हालांकि अब पुलिस की तफ्तीश में ही सब साफ हो पाएगा।

Watch Video

नशे की लत या कुछ और है वारदात की वजह?

परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह पंचायत के श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव में 19 वर्षीय चंदा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद प्रति गुलशन कुमार (22 वर्ष) ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फिर फरार हो गया। हालांकि सीने में लगी गोली ने चंदा की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, मंटू सिंह के पुत्र गुलशन कुमार ने एक वर्ष पहले बेगूसराय की रहने वाली चंदा रानी से लव मैरिज किया था। फिर दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। लड़की के पिता ने मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत की मदद भी ली। लेकिन हालात नहीं बदले। कहा जा रहा है कि गुलशन को नशे की लत लग चुकी थी। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। प्रेम विवाह के बाद अपने ही पति के हाथों मौत के घाट उतारी गई चंदा रानी की कहानी से गांव वाले भी अचंभित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on