Bihar News : कांडों की समीक्षा में अनुसंधानकर्ताओं ने लापरवाही बरती। डीआईजी के सख्त आदेश की अवहेलना हुई। अब लापरवाही बरतने के मामले में 16 दारोगा के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
Begusarai News : डीआईजी आशीष भारती ने 16 अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ की कार्रवाई
बिहार पुलिस (Bihar Police) महकमा प्रिवेंशन और डिटेक्शन पर बराबर एक्शन में है। सड़क पर अपराधियों को दबोचने के साथ ही कांडों के अनुसंधान को भी तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश बार-बार दिए जा रहे हैं। बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय और खाड़िया जिले के महत्वपूर्ण कांडों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया था। ऐसे में डीआईजी खुद कांडों की समीक्षा भी कर रहे हैं। समीक्षा के दौरान 16 कांड के अनुसंधानकर्ताओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लिहाजा डीआईजी ने बेगूसराय और खगड़िया जिले के 16 दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा कर दी है। दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इन अनुसंधानकर्ताओं के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
बिहार पुलिस के आरक्षी का गैंग, AK 47, इंसास रायफल, कार्बाइन बरामद, डबल मर्डर की साजिश
Khagaria News : अनुसंधान में लापरवाही पर सख्त हुए DIG, बेगूसराय और खगड़िया एसपी को निर्देश
बेगूसराय के पुलिस उप महानिरीक्षक आशीष भारती एक्शन मोड में हैं। कांडों की समीक्षा के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर वह बेहद गंभीर हैं। डीआईजी खुद महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी दौरान दोनों जिलों के विभिन्न थानों के लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कुछ कांडों के अनुसंधानकर्ताओं के द्वारा अनुसंधान में लापरवाही उजागर हुई। जांच में यह बात भी सामने आई कि कांडों में प्रभावी कार्यवाही का अभाव है। लिहाजा लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं से दोनों जिलों के एसपी के द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। तय समय सीमा के बाद भी अनुसंधानकर्ताओं द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय और खगड़िया जिलों के एसपी को कुल 16 दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।