Bihar News में Bihar Police की महिला हेल्प लाइन डेस्क की चर्चा है। Begusarai Police ने छेड़खानी के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू की है।
Begusarai Police का एक्शन प्लान
छेड़खानी हुई है? किसी मनचले से परेशान हैं? राह चलते कोई अक्सर हदें पार कर रहा है? तो हिचकिचाना नहीं है। बस महिला हेल्प लाइन डेस्क का नंबर घुमाना है। न थाने आने का झंझट और न ही समाज का खौफ। पुलिस खुद आपके दरवाजे पर पहुंच जाएगी। फिर शुरू होगा ऑपरेशन छेड़खानी का असली किस्सा।
महिला हेल्प लाइन डेस्क का यह नंबर आएगा काम
बेगूसराय की बखरी पुलिस ने मनचलों और लफंगों को सबक सिखाने की तरकीब निकाल ली है। बखरी थाना की महिला हेल्प लाइन डेस्क की टीम लफंगों पर आक्रामक मूड में नजर आ रही है। महिला हेल्प लाइन डेस्क की इंचार्ज पुष्प लता के नेतृत्व में बखरी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन डेस्क के बारे में पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की छेड़खानी या अभद्रता की जाती है तो इसकी सूचना महिला हेल्पलाइन नंबर 9031028203 पर तुरंत दें। अब महिलाओं एवं लड़कियों को थाने जाने की जरूरत भी नहीं है। सूचना के बाद पुलिस खुद पीड़िता के घर जाकर बयान दर्ज कर एक्शन लेगी। पुष्प लता ने बताया वरीय पदाधिकारी के आदेश के बाद इस तरह की मुहिम को चलाया जा रहा हैं। ताकि मनचलों एवं लफंगों पर नकेल कसा जा सके।