Bihar News : बिहार के संभावित मंत्रियों की सूची आई सामने, बीजेपी ने बदला कैबिनेट का चेहरा, संजय सरावगी को राजस्व विभाग

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा की ओर से मंत्रियों के प्रस्तावित विभाग की सूची जारी की गई है।

Bihar Cabinet Expansion : संजय सरावगी को राजस्व, विजय सिन्हा को कृषि

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रिमंडल का स्वरूप सामने आ गया है। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण माने जा रहे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी संजय सवारगी को दी गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्रियों को प्रस्तावित विभाग की सूची मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के ACS डॉ एस. सिद्धार्थ को सौंपी गई है। इसपर अंतिम मुहर राज्यपाल की ओर से लगाई जानी है। इससे पहले बुधवार को सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

You may also like

Leave a Comment