Bihar Crime News : थर्रा उठा बेगूसराय, युवक को गोलियों से भूना, महिला को पीट-पीट कर मार डाला

रिपब्लिकन न्यूज, बेगूसराय

by Jyoti
1 comment

Bihar Crime News में Begusarai में बेखौफ अपराधियों के खूनी खेल की खबर है। हत्या की दो वारदातों से इलाका थर्रा उठा है।

breaking news bihar news
बिहार से इस समय यह बड़ी खबर सामने आ रही है। फोटो- RepublicanNews.in

Bihar News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का खूनी खेल, दो की हत्या

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। हर रोज किसी न किसी को मौत के घाट उतारा जा रहा है। शुक्रवार को जिले में हत्या की दो बड़ी वारदातें हुई हैं। पहली वारदात सहेबपुर कमाल थाना इलाके में हुई। यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले गला काटा गया। फिर ईंट और पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतारा गया। हत्या की दूसरी बड़ी वारदात तेघरा थाना इलाके में हुई है। यहां एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। युवक मामा के श्राद्ध के लिए सामान लेने बाजार निकला था। दोनों ही आपराधिक घटनाओं ने इलाके को दहशत में डाल दिया है।

Watch Video

Begusarai News : साहेबपुर कमाल में महिला को पीट-पीट कर मार डाला

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बजरंग चौक के निकट एक महिला की लाश बरामद की गई। महिला की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी हरकत कुमार की पत्नी बिंदु कुमारी के रूप में हुई है। बिंदु की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। हरकत कुमार एम्बुलेंस का चालक है। आरोप है कि पति ने ही बेरहमी से पीट कर उसकी हत्या कर दी हैं चश्मदीदों का कहना है कि महिला का गला काटा गया है। वारदात के बाद बेगूसराय के एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Watch Video

Begusarai Today : तेघड़ा में युवक की गोलियों से भून कर हत्या

शुक्रवार को तेघड़ा थाना इलाके के भजनपुरा गांव में राम लखन सिंह के पुत्र गोपाल कुमार उर्फ गोलू को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। गोलू अपने मामा के निधन के बाद श्राद्ध के लिए सामान लेने बाजार गया था। तभी बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गोलू को तीन गोली लगी थी। उसे तेघरा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। बाद में उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

You may also like

1 comment

Bihar News : युवक को मौत तक पीटते रहे, फिर मारी गोली, 36 घंटे में 4 हत्या से हिला बेगूसराय December 21, 2024 - 1:26 pm

[…] थर्रा उठा बेगूसराय, युवक को गोलियों से… […]

Reply

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on