Bihar News : एक नारियल की कीमत 1 लाख से ज्यादा, नीलामी में लग गई लाइन, क्या है मान्यता?

रिपब्लिकन न्यूज, मधुबनी

by Jyoti
0 comments

Bihar News में एक ऐसे नारियल की चर्चा है जिसकी कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा लगाई गई है। इसे खरीदने के लिए बकायदा बोली लगाई गई।

मधुबनी के दुर्गा मंदिर में एक नारियल की हुई नीलामी (फोटो : RepublicanNews.in)

एक नारियल की कीमत लाख रुपए से ज्यादा

अगर आपसे पूछा जाए कि एक नारियल की कीमत कितनी होगी? आपका जवाब होगा यही कोई 50 या 100 रुपए। लेकिन एक ऐसा भी नारियल है जिसकी कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा लगाई गई है। आप यह सुनकर हैरान हो जाएंगे। हां, यह सौ फीसदी सच है। नीलामी में अधिकतम राशि की बोली लगाकर नारियल को खरीदा गया है। आलम यह था कि नीलामी में खरीदारों की भीड़ लगी थी। अंतिम बोली एक लाख से ज्यादा की लगाई गई। यह मामला मधुबनी जिले का है।

1 लाख, 5 हजार, 500 में नीलामी

मधुबनी जिले के कोठिया गांव स्थित दुर्गा स्थान के मुख्य कलश पर रखे नारियल की अंतिम बोली 1 लाख, 5 हजार, 500 रुपए लगाई गई। कोठिया गांव के ही रहने वाले शैलेन्द्र झा ने नीलामी बोली में अधिकतम राशि की बोली लगाकर नारियल खरीदा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां पूरी निष्ठा और वैदिक विधि विधान के साथ वर्ष 1972 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। दशमी के बाद मुख्य कलश पर रखे नारियल की मंदिर परिसर में बोली लगाई जाती है।

Watch Video

पुत्र प्राप्ति की मान्यता, पूरी होती है मन्नत

मान्यता है कि इस नारियल को ग्रहण करने और पानी पीने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। पूर्व में कई नि:संतान दंपत्ति उक्त नारियल का ग्रहण कर संतान प्राप्त कर चुके है। इसी मान्यता को देख लोग नारियल खरीदने को आतुर रहते है। मंदिर के मुख्य पुजारी रामशंकर झा के निर्देश में डाक बोली लगाई गई। जिसमें संपूर्ण गांव के लोग मौजूद रहे। पूजा समिति के अध्यक्ष बैजनाथ मिश्र, सचिव विनोद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनय कुमार झा, सदस्य ई.अनिल कुमार झा के अलावा बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच इस वर्ष का नारियल डाक बोली का आयोजन किया गया। नारियल बिक्री से प्राप्त राशि दुर्गा पूजा कमेटी में जमा की जाती है और पूजा में उपयोग किया जाता है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on