Bharat Bandh : कल भारत बंद है या कल बिहार बंद रहेगा? राजद के हंगामे के डर से पटना के स्कूल बंद रहेंगे

रिपब्लिकन न्यूज़, नई दिल्ली/पटना

by Rishiraj
0 comments

Bharat Bandh : आप भी जानना चाह रहे हैं कि कल बिहार बंद है या नहीं? लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि कल भारत बंद क्यों है? इस खबर में जानिए इन सवालों का जवाब।

Bihar Band Tomorrow : भारत बंद का असर बिहार बंद के कारण यहां ज्यादा

9 जुलाई को देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों भारत बंद का एलान कर रखा है। इसका ज्यादा असर बिहार में होगा, क्योंकि राज्य में विपक्षी दलों ने भी इसी दिन बिहार में चक्का जाम की घोषणा कर रखी है। मतलब, जहां केंद्र सरकार के कार्यालय से लेकर परिवहन पर भारत बंद का असर रहेगा, वहीं बिहार के अंदर राष्ट्रीय जनता दल के प्रभाव के कारण व्यापक असर की आशंका है। राजद के डर से पटना के ज्यादातर बड़े स्कूलों ने पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी है।

Bharat Badh : कल भारत बंद क्यों है? पूरी जानकारी यहां देखिए

देश में कल, 9 जुलाई को एक बड़े ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। इसके चलते सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक व्यवधान की आशंका है। विभिन्न सरकारी क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, डाक सेवा, खनन, निर्माण और परिवहन से जुड़े 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल पर रहेंगे। यह बंद आम जनजीवन, विशेषकर आवागमन और बैंकिंग कार्यों को प्रभावित कर सकता है।

देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने संबंधित श्रमिक और किसान संगठनों के साथ मिलकर इस ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर और किसान विरोधी है। हड़ताल के प्रमुख कारणों में श्रमिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली श्रम नीतियां, सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के अधिकारों को कम करने वाली चार नई श्रम संहिताएं, बढ़ती बेरोजगारी और मुद्रास्फीति, तथा स्वास्थ्य, शिक्षा व नागरिक सुविधाओं में कटौती शामिल हैं।

यूनियनें सरकार पर युवाओं को नौकरी देने के बजाय सेवानिवृत्त लोगों की भर्ती करने और विरोध प्रदर्शनों को दबाने का भी आरोप लगा रही हैं। यह कर्मचारियों का भारत बंद है, जिसमें अधिकारी शामिल नहीं। लेकिन, कर्मचारी अपने कार्यालयों में अबतक अधिकारियों को जाने से रोकते रहे हैं।

Bihar Band Tomorrow : तेजस्वी यादव ने मौके पर चौका लगाया, इस कारण से बिहार बंद

देश के बाकी हिस्सों में ट्रेड यूनियनों का बंद है तो बिहार में इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल समेत तमाम विपक्षी दलों ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपने आंदोलन को बल देने के लिए इस मौके का फायदा उठा लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में हो रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है।

विपक्ष का आरोप है कि गरीबों-पिछड़ों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश के तहत पुरानी मतदाता सूची को निरस्त कर ऐसे कागजात मांगे जा रहे हैं, जो मिले ही नहीं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सबसे पहले बिहार का चक्का जाम रखने का एलान किया। राज्य में उनकी पार्टी राजद के पुराने प्रदर्शन को याद करते हुए पटना समेत कई जिलों के प्राइवेट स्कूलों ने डर से विद्यालय बंद रखने की घोषणा कर दी है।

नवोदय विद्यालय में छात्र लटका मिला

You may also like

Leave a Comment