Ajit Pawar News : विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन

रिपब्लिकन न्यूज़, मुंबई

by Rishiraj
1 comment

Ajit Pawar News : महाराष्ट्र के बारामती से बुधवार सुबह बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। कुल पांच लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।

Ajit Pawar Death : शरद पवार से कैसे जुड़े हैं अजित पवार, जानें इस खबर में

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब उनका चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। वह पंचायत चुनाव प्रचार के सिलसिले में पार्टी के कुछ लोगों के साथ बारामती पहुंच रहे थे, जब यह विमान हादसे का शिकार हुआ।

Baramati Plane Crash : रनवे पर फिसलने से हुआ हादसा, 5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान अचानक रनवे से फिसल गया और क्रैश हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस हादसे में अजित पवार समेत कुल 5 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। मृतकों में उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और क्रू मेंबर्स शामिल हैं।

Maharashtra Politics : चुनावी सभा के लिए जा रहे थे बारामती

अजित पवार महाराष्ट्र में होने वाले पंचायत चुनावों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें चार जनसभाओं को संबोधित करना था। हादसे की खबर मिलते ही पुणे जिला प्रशासन और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में कार्यकर्ता रोते हुए नजर आ रहे हैं। मलबे से बॉडीज को रिकवर कर अस्पताल ले जाया गया है।

Pawar Family : दिल्ली से बारामती के लिए निकले शरद पवार

हादसे के वक्त शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। खबर मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और परिवार के अन्य सदस्य भी बारामती पहुंच रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास पर एकत्रित हो रहे हैं।

PM Modi : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री फडणवीस से ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। केंद्र और राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है।

You may also like

1 comment

Sandhya January 28, 2026 - 10:53 am

बहुत दुखद घटना।

Reply

Leave a Comment