Bihar Police : बिहार पुलिस के चार वरीय पुलिस उपाधीक्षक को प्रोमोशन दिया गया है। अब इन चार एसडीपीओ को अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Bihar News : राज्य सरकार ने 4 SDPO को दिया ASP में प्रमोशन
राज्य सरकार ने चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों (SDPO) को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बना दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के अनुसार, पद ग्रहण करने की तिथि से सभी अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद का निर्धारित वेतनमान और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
Bihar Crime News : किन अधिकारियों को मिला प्रमोशन?
जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, उनमें पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार साह और सुमित कुमार शामिल हैं। प्रमोशन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। लॉ एंड ऑर्डर SDPO-1 के रूप में कार्यरत कृष्ण मुरारी प्रसाद वर्ष 2013 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पहले वे नालंदा जिले में पदस्थापित थे। पिछले दो वर्षों से वे पटना में विधि-व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Video : तुम्हारी बेटी ऐश-मौज करने गई गई है। आ जाएगी। बेगूसराय से पटना…। डीजीपी भड़के।
Patna News : SSP ने पहनाया अशोक स्तंभ का बैच
प्रमोशन के बाद शनिवार को कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ का बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें बधाई दी। कोतवाली थानेदार अजय कुमार, बमबम कुमार और अरविंद कुमार निराला मिठाई और बुके लेकर शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसके बाद बधाई देने वालों का सिलसिला देर तक चलता रहा।