Bihar Police : अपराध की बड़ी घटनाओं से त्राहिमाम कर रहे बिहार में पुलिस मुख्यालय ने अब एकमुश्त 40 DSP-SDPO का तबादला आदेश जारी किया है।
Bihar News : पटना के अस्पताल में हत्या के बाद अब डीएसपी-एसडीपीओ का तबादला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने पटना के अस्पताल में हुई हत्या के अगले दिन बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का असर आने वाले कुछ दिनों में और दिखेगा। फिलहाल बिहार पुलिस सेवा के 40 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हो गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने 18 जुलाई की अधिसूचना में अपर पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पदधारक अधिकारियों का तबादला किया है।
Bihar Police : आरा, पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, जमुई, खगड़िया और छपरा की यह पदस्थापना देखें
पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (पटना सिटी), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (पालीगंज), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (फतुहा), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (पालीगंज), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (पटना सदर) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (नगर) की जिम्मेदारी बदली गई है।
Bihar : सुपौल, बक्सर, पटना, वैशाली, बेगूसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, जहानाबाद, मोतिहारी की यह पदस्थापना देखें
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 और 2 (बेगूसराय सदर) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा की जिम्मेदारी बदली गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (मुजफ्फरपुर नगर) की जिम्मेदारी भी बदली गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (आरा सदर) की भी नई पोस्टिंग है।
2 comments
[…] 40 DSP-SDPO का तबादला; पूरी सूची देखिए […]
[…] 40 DSP-SDPO का तबादला; पूरी सूची देखिए […]